Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

दंगल में तीसरे दिन रिजवान गनी ने राजू पहलवान को चित कर जीत दर्ज की (चतुरानन)

        बिसवां, सीतापुर । हजरतगुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित

अखिल भारतीय कुश्ती दंगल

के तीसरे दिन देश के नामी

पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से

दर्शकों का भरपूर मनोरंजन

किया।


दंगल के तीसरे दिन की

पहली कुश्ती में जम्मू के रिजवान

गनी पहलवान और मेरठ के

राजू पहलवान के बीच रोमांचक

मुकाबला हुआ, जिसमें रिजवान

गनी ने राजू पहलवान को चित

कर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती

नेपाल के मेवा थापा पहलवान

और पंजाब के शेरा पहलवान के

बीच हुई, जिसमें मेवा थापा ने शानदार

प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

तीसरी कुश्ती देवा के सुल्तान वारसी

पहलवान और उत्तराखंड के रंधावा

पहलवान के बीच हुई, जिसमें सुलतान

वारसी ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित

किया। चौथी कुश्ती अयोध्या के बाबा

बजरंगी पहलवान और उत्तराखंड

के गुल्ला पहलवान के बीच हुई,

जिसमें बाबा बजरंगी ने विजयी

हासिल की पांचवीं कुश्ती

मुजपफरनगर के राजा कुरैशी

पहलवान और बरेली के अर्जुन

पहलवान के बीच हुई, जिसमें राजा

कुरैशी विजयी रहे। छठी कुश्ती

कलियर शरीफ के सलमान कुरैशी

पहलवान और राजस्थान के हलचल

पहलवान के मध्य हुई, जिसमें सलमान

पहलवान ने जीत दर्ज की। दंगल

में रेफरी की भूमिका शौकत पहलवान

और सुल्तान पहलवान ने निभाई।

दंगल आयोजक शौकत पहलवान ने

बताया कि गुरुवार को देश के मशहूर

पहलवान नेपाल के हरिहर थापा

पहलवान और अयोध्या के बाबा

मारकुंडी पहलवान अपनी टीम के

साथ दंगल में दांव पेंच अजमायेगे।

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष मसर्रत

अली, सेक्रेटरी सैयद हुसैन कादरी,

कार्यवाहक अध्यक्ष महबूब अली, रेहान

कादरी, राजकुमार रस्तोगी, बदर

हयात खान, अन्नू, पप्पू सहित

संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments