Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सीतापुर में वकीलों का प्रदर्शन:राजस्व अधिकारियों के खिलाफ विरोध, DM कार्यालय घेरने की चेतावनी

 

सीतापुर में वकीलों का प्रदर्शन:राजस्व अधिकारियों के खिलाफ विरोध, DM कार्यालय घेरने की चेतावनी



सीतापुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील लहरपुर बार एसोसिएशन द्वारा पिछले एक माह से तहसील के राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए आज सड़कों पर उतरे। न्यायिक कार्य के उपरान्त अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा है

प्रदर्शन के दौरान वाराणसी के अधिवक्ता शिवा प्रताप सिंह के साथ दरोगा द्वारा की गई मारपीट और उसके बाद उत्पन्न अधिवक्ता-पुलिस विवाद पर भी मुद्दा गरमाया था। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि लहरपुर प्रकरण में जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो जिले की सभी तहसीलों के अधिवक्तागण सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे


2 तस्वीरें देखिए.



12बार अध्यक्ष विजय अवस्थी ने बताया कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हो रहे हमलों और हत्याओं की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मांग की है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शीघ्र पारित कर लागू किया जाए ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही वाराणसी प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु न्यायालय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग रखी है।

बार में बैठक के उपरांत अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में अधिवक्तागण कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने लहरपुर प्रकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक को सौंपा, जो मुख्यमंत्री को संबोधित था।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार पाण्डेय, लहरपुर बार अध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा, महासचिव कृपा शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, मो. अमीन सिद्दीकी, मो. सलीम, टीकाराम प्रजापति, दीपक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र वर्मा, इशरत अली, अभय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments