केवाईसी न कराने पर 445 लाख राशन कार्ड सस्पेंड,
42
हजार मृतकों के नाम पर हो रहा था राशन वितरणसीतापुर। खाद्य एवं रसद विभाग
की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
जिले में राशन वितरण प्रणाली की
जांच के बाद सामने आया कि लगभग
4 लाख 45 हजार राशन कार्डधारकों
ने केवाईसी नहीं कराई थी, जिस पर
कार्यवाही करते हुए इन सभी कार्डों
को सस्पेंड कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया
कि करीब 42 हजार मृतक लोगों के
नाम से अब तक राशन उठाया जा
रहा था, जबकि कई कार्डधारक विदेशों
में रह रहे हैं। इसके बावजूद कोटेदार
और विभागीय मिलीभगत से राशन
होता रहा। खास बात यह है कि
खाद्य एवं रसद विभाग इस पूरे घोटाले
पर अब तक मौन साधे रहा, जबकि
गोरखधंधा वर्षो से चल रहा था। जांच
रिपोर्ट सामने आने के बाद ही
जिलापूर्ति अधिकारी अखिलेश
श्रीवास्तव ने बड़ी कार्यवाही करते हु
कार्ड निलंबित किए ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
इस खेल में विभागीय अधिकारियों और
कोटेदारों की मिलीभगत साफ दिखाई
देती है । मृतकों, प्रवासियों और फर्जी
लाभार्थियों के नाम से करोड़ों रुपये
का खाद्यान्न हजम किया गया ।
|
अब सवाल यह है कि कार्ड
सस्पेंड करने के बाद दोषियों पर क्या
कार्यवाही होगी? और वर्षों से हो रहे
इस घोटाले की जवाबदेही कौन
लेगा?
0 Comments