मणिपुर में सुरक्षाबलों पर हमला:असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 4 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
घटना शाम करीब 6 बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 6 बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।
हमले के बाद की 3 तस्वीरें
बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं।
अस्पताल में 4 घायल जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले- हमला हम सबके लिए बड़ा झटका
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा- हमारे बहादुर जवानों पर घात लगाकर किए गए इस हमले की खबर से मैं गहराई से दुखी हूं। दो जवानों की शहादत और कई के घायल होने की खबर हम सबके लिए बड़ा झटका है।
उन्होंने कहा- शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है। जवानों का साहस और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और इस घिनौने हमले के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
11 सितंबर- PM के दौरे से 2 दिन पहले मणिपुर में हिंसा
मणिपुर के चुराचांदपुर में 11 सितंबर की रात उपद्रवियों और सुरक्षाबलों की भिड़ंत हो गई थी।
पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले भी राज्य में फिर हिंसा भड़की थी। 11 सितंबर की रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी थी।
यह घटना पीसोनमुन गांव में हुई, जो चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाया। लाठीचार्ज भी किया


0 Comments